सिविल अस्पताल में गुड़िया फाउंडेशन न्यास ने एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सर्दियों में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस सेवा कार्य के तहत न्यास ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए जरूरतमंद परिजनों को कुल 60 कंबल भेंट किए। ठंड के इस कठिन समय में इन कंबलों ने मरीजों के लिए एक बड़ा संबल प्रदान किया। न्यास का प्रयास है,कि ठंड से राहत मिल सके गुड़िया फाउंडेशन न्यास की पदाधिकारी रेशमा निगम ने बताया कि सर्दियों में अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न्यास का प्रयास है कि उन्हें कम से कम ठंड से राहत मिल सके। निगम ने यह भी जोड़ा कि सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना ही संस्था की मूल प्रेरणा है। संगठनों का सहयोग सें जरूरतमंदों के लिए बड़ी मदद कंबल पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। अस्पताल प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक संगठनों का सहयोग जरूरतमंदों के लिए बड़ी मदद साबित होता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से गुड़िया फाउंडेशन न्यास ने यह संदेश दिया कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का दायित्व है।