गुजरात जायंट्स (GG) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज (UPW) को 10 रन से हराया। DY पाटिल स्टेडियम में 208 रन का टारगेट चेज कर रही यूपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन ही बना सकी। फीबी लिचिफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। गुजरात के लिए रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके। एक-एक विकेट कप्तान एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड को मिला। टॉस हारकर बैटिंग कर रही गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जोकि गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 65 और अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए। दोनों में 103 रन की पार्टनरशिप हुई। सोफी डिवाइन 38 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट झटके। विमेंस टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड बना
गुजरात-यूपी मैच में कुल 21 छक्के लगे हैं। जोकि विमेंस टी-20 के इतिहास में एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 19 छक्कों का है। जोकि WBBL 2017–18 सीजन में सिक्सर्स बनाम स्टार्स और WPL 2024 में RCB Vs DC मैचों में बना था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेरेहम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर। यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।