लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन महिला इकाई का गठन:अल्पना गुप्ता को इंदिरा नगर महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया , आकाश बोले- महिलाओं को सशक्त बनाना लक्ष्य

लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर की महिला इकाई का गठन हुआ । कार्यालय पर आयोजित पहली बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की महिला इकाई को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महिला व्यापारियों की भागीदारी को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा को इंदिरा नगर महिला इकाई का अध्यक्ष शशि गिरि को सचिव चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। संगठन के विस्तार के क्रम में महिला इकाई में नए सदस्यों के रूप में पल्लवी सिंह, कंचन गुप्ता, रंजना वाजपेई, पिंकी शर्मा, सुशीला गुप्ता, एकता, प्रियंका पांडे, रश्मि दुबे और गायत्री सिंह को शामिल किया गया। सभी नए सदस्यों का संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। आकाश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को नए कपड़े, खिलौने एवं किताबों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही महिला दिवस पर 551 महिलाओं को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा नगर के सचिव शरद मेहरोत्रा, विवेक सचदेवा, उप सचिव आशुतोष अवधवाल, सुगामऊ इकाई के अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।