गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यह शटडाउन 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित होगी कार्य के चलते मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र का 11 केवी खजांची फीडर, टाउनहॉल उपकेंद्र का 11 केवी टाउनहॉल फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र का 11 केवी जनप्रिय विहार फीडर, बक्शीपुर उपकेंद्र के 11 केवी जटाशंकर, मानचौराहा, कोतवाली और बक्शीपुर फीडर, साथ ही सहजनवा तहसील और खजनी उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्माण कार्य के लिए शटडाउन विद्युत विभाग के अनुसार यह शटडाउन सड़क निर्माण से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया के लिए किया जा रहा है, जिसमें लाइन शिफ्टिंग और अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक तैयारी रखकर अनावश्यक असुविधा से बचें।