WPL- 210 चेज कर रही दिल्ली का स्कोर 203/3:वोलवार्ट की फिफ्टी पूरी, रॉड्रिग्ज भी खेल रहीं; गुजरात से गायकवाड को 2 विकेट

गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 210 रन का टारगेट दिया है।जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। लौरा वोलवार्ट और जेमिमा रॉड्रिग्ज क्रीज पर हैं। शिनेल हेनरी (7 रन) को राजेश्वरी गायकवाड ने एश्ले गार्डनर के हाथों कैच कराया। उन्होंने शेफाली वर्मा (14 रन) काे भी आउट किया। लिजेल ली (86 रन) को काशवी गौतम ने कैच आउट कराया। मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। जोकि टीम का हाईएस्ट स्कोर है। टीम ने अपने पहले मैच में यूपी के खिलाफ 207 रन बनाए थे। ओपनर सोफी डिवाइन ने महज 42 गेंद पर 95 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 49 रन बनाए। दिल्ली से नंदनी शर्मा ने हैट्रिक समेत 5 विकेट लिए। श्री चरणी और शिनेल हेनरी को 2-2 विकेट मिले। वडोदरा में भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। खबर पढ़ें के लिए यहां क्लिक करें…