भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए। विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड भारत के 3 मैच विनर्स न्यूजीलैंड के 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला। मैच से जुड़े 2 खास रिकॉर्ड 1. कोहली ने संगकारा को पीछो छोड़ा
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं। 2. रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (26 रन) इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं। हर बैटिंग पोजिशन को मिलाकर रोहित शर्मा पहले ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। उनके नाम अब तक 357 छक्के हैं।
कोहली प्लेयर ऑफ द मैच
कोहली बोले- मेरे सारे अवॉर्ड मां को समर्पित
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें 45वीं बार यह अवॉर्ड मिला है। कोहली ने सेरेमनी में कहा- ‘मैं अपने सारे अवॉर्ड मां को समर्पित करता हूं। उन्हें इन पर गर्व है।’ विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-2 स्कोरर के रिकॉर्ड पर कहा- ‘अगर मैं अपने पूरे सफर को पीछे मुड़कर देखूं, तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा- ‘मुझे हमेशा अपनी एबिलिटी पर पर भरोसा था और यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। विराट ने कहा- वर्तमान मैं जिस तरह से खेल रहा हूं। मैं माइलस्टोन के बारे में नहीं सोचता। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। यह एक आशीर्वाद है कि लोग मुझे देखने आते हैं। जब मैं लोगों के चेहरों पर खुशी देखता हूं, तो मुझे भी बहुत खुशी मिलती है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क। विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच चल रहा है। LIVE कवरेज के लिए क्लिक करें। भारत-न्यूजीलैंड मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए