काशी में ‘वीबी जी राम जी’ बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय घेरने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन कांग्रेसी जिद पर अड़े रहे। वे बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हो गई। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का कंधा पकड़कर पुलिसवालों ने धक्का दे दिया, वह गिर पड़े। इसके बाद बचने के लिए भागे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस 10 गाड़ियों में 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरकर ले गई। 30 प्रदर्शनकारियों को BNS की धारा 170/126/135 में गिरफ्तार किया गया। देर शाम लंका थाने में 30 लोगों का चालान किया गया। हालात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि अगर कोई जबरदस्ती करे, तो उसके खिलाफ बल प्रयोग करें। इसके साथ ही पुलिस ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई। ड्रोन से भी निगरानी की गई। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और छात्र संगठन NSUI ने आज अलग-अलग प्रदर्शन का ऐलान किया था। कांग्रेस के दोनों प्रदर्शन पॉइंटवार पढ़िए कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें- कांग्रेस प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….