अलीगढ़ में मधुमक्खी के हमले से महिला की मौत:छर्रा के रुख़ला गांव में हुई घटना, परिवार में मातम पसरा

अलीगढ के गांव रुखाला में खेत गई पर मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र हो गए। महिला को वहां से सीएचसी लेकर गए । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। पंचायत नामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए। रविवार की रात 9 बजे तक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना छर्रा थाना इलाके से जुड़ी है। परिजनों ने बताया है कि राजपाल सिंह गांव में खेत पट्टे पर लेकर खेतीबाड़ी करते हैं। शनिवार की देर शाम करीब सात बजे उनकी 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी खेत पर काम कर रही थीं। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उनपर हमला कर दिया। उनकी चीख़ निकल गई। शोर सुनकर आसपास के किसानों व परिजनों ने उन्हें मुश्किल से बचाया। परिजन महिला को गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया है कि केंद्र पर ग्रामीण एक महिला मृत अवस्था में लेकर आए थे। उसके शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान थे। हाथ पर चोट लगी हुई थी। उधर, घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम को दी। इलाका पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई की।।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। रात 9 बजे तक परिजनो ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का हाल बेहाल था।