लखनऊ विकास प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर तबादले:33 अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले; कई शिकायतों के बाद हुई कार्यवाही

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उपाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत प्राधिकरण में कार्यरत कुल 33 अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। इसमें अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार कई अभियंताओं के वर्तमान कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नए जोन और अनुभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को प्रवर्तन जोन से अन्य जोन में भेजा गया है, जबकि कुछ को मानचित्र अनुभाग, अभियंत्रण जोन और विशेष कार्यों से संबंधित विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसमें कई ऐसे अभियंता शामिल है जिनके खिलाफ अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रही थी। एलडीए तबादला सूची: कौन कहां से कहां गया अधिशासी अभियंता अशोक कुमार – अभियंत्रण जोन-1 व 5 → अभियंत्रण जोन-4 व 6 मनीष कुलश्रेष्ठ – नव तैनाती → अभियंत्रण जोन-1 निशांत कुमार – अभियंत्रण जोन-6 व 7 → अभियंत्रण जोन-7 सहायक अभियंता रवि शंकर राय – प्रवर्तन जोन-3 → प्रवर्तन जोन-1 सचिन कुमार – प्रवर्तन जोन-1 → प्रवर्तन जोन-2 जगमोहन सिंह – प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-3 व मानचित्र अनुभाग अनुप श्रीवास्तव – प्रवर्तन जोन-7 → प्रवर्तन जोन-4 संजय बासित – प्रवर्तन जोन-4 → प्रवर्तन जोन-5 व अभियंत्रण जोन-3 सतीश कुमार यादव – प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग संजय गुप्ता – प्रवर्तन जोन-5 → प्रवर्तन जोन-7 अयोध्या प्रसाद – अभियंत्रण जोन-2 व 6 → अभियंत्रण जोन-4 भगत सिंह – वि0/यां0 अनुभाग → पूर्व आवंटित कार्य के साथ-साथ वि0/यां0 अनुरक्षण अवर अभियंता विपिन बिहारी राय – प्रवर्तन जोन-2 → प्रवर्तन जोन-1 शिवानन्द (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-3 → प्रवर्तन जोन-1 राहुल प्रताप द्विवेदी (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-3 व वि0/यां0 → प्रवर्तन जोन-1 (पूर्व आवंटित कार्य के साथ) प्रमोद कुमार पाण्डेय – प्रवर्तन जोन-7 → प्रवर्तन जोन-2 विमार श्रीवास्तव (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-5 → प्रवर्तन जोन-2 विवेक कुमार यादव (वि0/यां0) – वि0/यां0 अनुभाग → प्रवर्तन जोन-2 मुकेश कुमार सक्सेना – प्रवर्तन जोन-4 व मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-3 व मानचित्र अनुभाग राम चौहान (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-1 → प्रवर्तन जोन-3 ओमपाल सिंह – प्रवर्तन जोन-3 → प्रवर्तन जोन-4 विवेक कुमार पटेल – प्रवर्तन जोन-7 → प्रवर्तन जोन-4 दिनेश कुमार (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-2 → प्रवर्तन जोन-5 सुरेश कुमार – अभियंत्रण जोन-2 व मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-5 कौशिक सिंह – मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग कुलदीप कुमार दुबे (वि0/यां0) – वि0/यां0 अनुभाग → प्रवर्तन जोन-6 अजीत सिंह – प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग → प्रवर्तन जोन-7 व मानचित्र अनुभाग कुंजल कुमार गुप्ता (वि0/यां0) – वि0/यां0 अनुभाग → प्रवर्तन जोन-7 ए0पी0 द्विवेदी – मुख्य अभियंता कार्यालय → अभियंत्रण जोन-3 श्यामानन्द त्रिपाठी – मानचित्र अनुभाग → अभियंत्रण जोन-3 व मानचित्र अनुभाग हेमन्त कुमार (वि0/यां0) – प्रवर्तन जोन-4 → अधिशासी अभियंता (वि0/यां0) जोन-1, 3, 6 लवली सिंह (वि0/यां0) – नियोजन अनुभाग व प्रवर्तन सेल → अधिशासी अभियंता (वि0/यां0) जोन-1, 3, 6 अजय उपाध्याय (समक समिति) – वि0/यां0 खंड → पूर्व आवंटि त कार्य के साथ-साथ वि0/यां0 अनुरक्षण अनुभाग