रैपर बादशाह बोले- मैं सुपरस्टार नहीं:कहा- 45 मिनट में 12 गाने गाए, हाय गर्मी पर गमछा लहराकर डांस करते रहे फैंस

गोरखपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में गायक और रैपर बादशाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा नाम आदित्य है। मैं सुपरस्टार नहीं हूं। मेरे मां-बाप नहीं चाहते थे कि मैं गाना गाने जाऊं। मगर आप लोगों का प्यार खींच लाया। कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं आपसे बस 150 km की दूरी पर हूं। आज मिलकर साथ पार्टी करते हैं। उन्होंने जैसे ही रातें फरेबी, यादें फरेबी, गाना गाया फैंस झूम उठे। फैंस कुर्सियों के ऊपर खड़े हो गए और जमकर डांस किया। इससे पहले सीएम योगी ने महोत्सव में 6 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा- दुधमुंहे बच्चे को स्मार्टफोन पकड़ाना अपराध है। ये अपराध मत कीजिए। स्मार्टफोन बच्चों को देंगे तो वह जिद्दी हो जाएगा। डिप्रेशन का शिकार हो जाएगा। जब भी यात्रा पर हों तो स्मार्टफोन साइलेंट कर दीजिए। सड़क हादसे हो रहे हैं। पूरा परिवार खत्म हो रहा है। मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए अनजान लोगों पर भरोसा न करें। ऐसा करते हैं तो साइबर ठगी का शिकार बनते हैं। जब शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं तो डिजिटल अरेस्ट होते हैं। इस दौरान योगी ने सांसद रविकिशन की चुटकी भी ली। कहा- रवि किशन की नकल नहीं करनी। रवि किशन और कालीबाड़ी के बाबा की फिल्म आ रही है। शूटिंग कहां होगी, मैं नहीं जानता। लेकिन मैं चाहूंगा कि ये फिल्म यूपी में न करना, यूपी के बाहर ही करना। काली बाड़ी के बाबा की चुटकी लेते हुए योगी ने कहा कि कब लखनऊ जाकर गोरखपुर आ जाते हैं। और जब सोशल मीडिया पर फोटो डालते गईं, तब मुझे पता चलता है कि पूरी जजमानी करके आ गए। 3 तस्वीरें देखिए… गोरखपुर महोत्सव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…