जिस कोबरा से खेलता रहा, उसी ने डसा…VIDEO:रामपुर में फन दबाकर सिर पर रखा, बोला- है कोई माई का लाल

रामपुर में एक बुजुर्ग कोबरा सांप को पकड़कर सड़क किनारे खेलने लगा। करीब एक घंटे तक वो सांप से अटखेलियां करता रहा। कहता रहा है, कोई है वीर जो इसे पकड़ सके। मैं हूं वीर, जिसने इसे काबू में किया है। इस दौरान उसने सांप को गमछे के सहारे अपने सिर पर बांध लिया। लेती तभी मौका पाते ही सांप ने बुजुर्ग को डस लिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। उसका सांप के साथ अटखेलियां करते हुए वीडियो सामने आया है। मामला बिलासपुर का रविवार का है, लेकिन वीडियो आज सामने आया है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला पिपलिया गोपाल गांव में जीराज सिंह रहते थे। जीराज की शादी नहीं हुई थी। रविवार शाम उनके गांव से करीब 4 किमी दूर मुल्लाखेड़ा गांव में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप आ गया। कोबरा देखकर लोग डर गए। कोई सांप को सड़क से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोग रास्ता बदलकर जाने लगे। सड़क पर कोबरा देखते ही पकड़ लिया
बताया जाता है कि दो घंटे बाद कोबरा खेत में चला गया, जिससे रास्ता खुल गया। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही कोबरा फिर से सड़क किनारे आ गया। इसी दौरान जीराज सिंह वहां से निकल रहे थे। उनकी नजर सड़क पर बैठे कोबरा पर पड़ी, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इस पर आसपास के लोग जीराज की हिम्मत को दाद देने लगे। इस पर जीराज का उत्साह बढ़ गया। वह कोबरा के साथ खेलने लगे। उन्होंने कोबरा को अपने गले में डाल लिया। गर्दन में कोबरा डालकर स्टंट किया
करीब 1 मिनट 22 सेकेंड के वीडियो में जीराज कोबरा को अपनी गर्दन में डालकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे। जीराज लोगों से कहने लगे- है तुममें से कोई मइया का लाल…शेर हूं या गीदड़ हूं। मैंने अपनी मइया का दूध पीया है। ऐसे 36 को गले में डालता हूं…जय हो भोलेनाथ, तुम्हारी महिमा न्यारी है। कोबरा ने हाथ, गर्दन और कान पर डसा
इस दौरान एक युवक कोबरा को जीराज के गमछे से उनके सिर पर बांधता नजर आ रहा है। जीराज सांप को गमछे से बांधकर जाने लगे, इसी दौरान सांप ने उनके हाथ, कान और गर्दन पर डस लिया। जब वो गांव पहुंचे तो उनकी हालत खराब हो गई। घरवाले उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांववालों ने कोबरा को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। वन विभाग की टीम ने कोबरा को जंगल में छोड़ा। आरक्षित डंडिया वन के रेंजर अमित कुमार ने बताया- पिपलिया गोपाल के प्रधान प्रतिनिधि मोर सिंह की सूचना पर वनकर्मी शाम को मौके पर पहुंचे थे। कोबरा को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया- जीराज की मौत कोबरा के काटने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़ें चंद्रशेखर पुलिसवालों से बोले- गोली मार दो, दलित बेटी बोली- मेरे भाई को जिंदा जलाया गया भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को मेरठ में सोनू कश्यप के परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन मुजफ्फरनगर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और काफिले को आगे बढ़ने नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें