18वां यूपी महोत्सव शुरू:जानकीपुरम विस्तार में 13 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा

प्रगति इवेंट द्वारा 18वें यूपी महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित द ग्रीन प्लैनेट लॉन में किया गया। यह महोत्सव 13 जनवरी सें शुरू होकर 2 फरवरी तक चलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के भक्त हनुमान जी की प्रेरणा से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुई।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार,भक्ति संगीत और जयकारों के बीच सुंदरकांड का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। सुंदरकांड के पाठ के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत,उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलित कर यूपी महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों को लगातार बढ़ावा दे रही है मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने यूपी महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार प्रदेश को बढ़ावा दे रही है और संस्था द्वारा स्वरोजगार,पर्यावरण संरक्षण और ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ को बढ़ावा देने का कार्य प्रशंसनीय है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश का वनों के विकास में आगे होना संस्थाओं के प्रयासों का परिणाम है। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा का तुलसी का पौधा, भागवत गीता और शाल भेंट किया।उन्होंने कहा कि डॉ. बोरा की उपस्थिति आयोजकों और सहभागियों का उत्साह बढ़ाती है, और 18वें यूपी महोत्सव में उनका आगमन गौरव की बात है। ‘एक शाम सुरों के नाम’ श्रोताओं का मोहामन महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत, आरोही इंटरटेनमेंट के सहयोग सें ‘एक शाम सुरों के नाम’ नामक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया,जो दर्शकों के लिए यादगार रहा।आयोजक और मुख्य गायक संजय श्रीवास्तव ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों से शुरू हुई यह संगीतमय यात्रा फिल्मी, रोमांटिक और डांस नंबर्स तक पहुंची।कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, राकेश पांडे, हर्ष श्रीवास्तव,विजय प्रताप सिंह,विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के अखिलेश दीक्षित,सचिन सिंह, शिवजीत गिरी,जगत,मातृशक्ति सेवा समिति की अध्यक्ष पिंकी शुक्ला और सचिव अनीता तिवारी शामिल रहे।