पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से:2.33 लाख सीटों पर एडमिशन का मौका, ऑनलाइन करना होगा अप्लाई

लखनऊ सहित प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में चल रहे डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 2.33 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के और एल के तहत प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admis- sions.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति ग्रुप है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये प्रति ग्रुप है। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। परिषद की वेबसाइट के अलावा नंबरों 0522- 2630106, 2630695, 2630667, 2636589 से ली जा सकती है।