पति-पत्नी 5 मंजिला घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट:काशी में पुलिस पहुंची तो पति भागा, पत्नी पकड़ाई; कमरे में न्यूड लड़के-लड़कियां मिले

वाराणसी में पति-पत्नी स्पा सेंटर की आड़ में अपने 5 मंजिला घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी की तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्पा संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर स्पा सेंटर की मालकिन समेत 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कुछ युवक-युवतियां नग्न मिले। दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए। कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। स्पा सेंटर कैंट इलाके के मकबूल आलम रोड पर है। यहां से पुलिस अफसरों की कॉलोनी की दूरी सिर्फ 500 मीटर है। दो महीने पहले मोहल्ले वालों ने शिकायत की थी, इसके बाद से पुलिस छापेमारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला तरन्नुम और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ कर रही है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। 4 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जान लीजिए… एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया- पुलिस टीम के छापा मारते ही समीर सिद्दीकी मौके से भाग गया, जबकि उसकी पत्नी तरन्नुम को गिरफ्तार कर लिया गया। एक कमरे में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने अन्य कमरों की तलाशी ली। दो कमरों में ताले लगे थे। ताले तोड़ने पर अंदर शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रहने दिया जाएगा। ———————– यह खबर भी पढ़िए… बच्चों ने देखी गंदी REEL…मां ने इन्फ्लुएंसर पर FIR कराई:आगरा में अश्लील कंटेंट पर भड़की, आरोपी लड़की के 4.5 लाख फॉलोअर्स आगरा में एक महिला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर केस दर्ज कराया है। महिला के मोबाइल पर उसके बच्चे REEL देख रहे थे। अचानक एक गंदी क्लिप आ गई। महिला ने तुरंत बच्चों से मोबाइल छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर…