झांसी में निकला 16 फीट लंबा अजगर:देखते ही राहगीर चिल्लाते हुए दौड़ा, देखने के लिए लगी भीड़,3 किलोमीटर लंबा जाम लगा

झांसी में सड़क किनारे झाड़ियों में लगभग 16 फीट लंबा अजगर निकला। विशाल अजगर ने किसी जंगली जानवर को निगल लिया था, इसलिए वो भाग नहीं पाया। अजगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा करके सांप को देखने पहुंच गए। इससे सड़क पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर सांप को जंगल में छोड़ा। तब लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। घटना बुधवार की है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के मऊरानीपुर रोड पर भगवंतपुरा गांव के पास का है। पहले तीन तस्वीर राहगीर ने देखा सांप-सांप चिल्लाते दौड़ने लगा बताया जा रहा है कि बुधवार को एक राहगीर सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी उसे झाड़ियों में एक विशाल अजगर नजर आया। जब वह पास में गया तो सांप ने हलचल की। यह देखकर राहगीर सांप-सांप चिल्लाते हुए भागने लगा। तब तक आसपास के लोग आ गए और सड़कों पर वाहन खड़े करके लोग सांप को देखने लगे। सांप लगभग 15 से 16 फीट लंबा था। वन विभाग ने जंगल में ले जाकर छोड़ा उसने किसी जंगली जानवर को निगल लिया था। इस वजह से वो भाग नहीं पाया। सांप को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया। ———————– यह खबर भी पढ़िए… मंत्री संजय निषाद को गाजियाबाद पुलिस ने रोका:एसीपी से हुई नोकझोंक; मेरठ में जलाकर मारे गए युवक के परिवार से मिलने जा रहे गाजियाबाद के यूपी गेट पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को पुलिस ने रोक लिया। उनके काफिले की गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कौशांबी के SHO अजय शर्मा और इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव से उनकी नोकझोंक भी हुई। पढ़ें पूरी खबर…