रणसिंघा बजाकर, हुक्का जलाकर प्रयागराज के लिए निकले भाकियू कार्यकर्ता:मेरठ में अनुराग चौधरी ने दिया ज्ञापन बोले- नहीं हुआ समाधान तो स्टेशन से आंदोलन होगा शुरू

प्रयागराज में आयोजित हो रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए मेरठ से हजारों कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए निकले। इस दौरान भारतीय यूनियन टिकैत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी मेरठ से ही चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए चले । पहले की पंचायत
किसानों ने प्रयागराज कूच करने से पहले सिटी रेलवे स्टेशन पर किस पंचायत भी की। इस पंचायत में किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों को भेजा, इसके साथ-साथ प्लेटफार्म पर ही रागनी बजाकर हुक्का जलाकर एसीएम सिविल लाइन के नाम ज्ञापन तैयार किया । समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन
बाकी टिकट के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि हमारे द्वारा दिए गए ज्ञापन में जो समस्याएं हमने किसानों की उठाई है अगर उनका समाधान चिंतन शिविर में वापस आने से पहले नहीं होता है तो अगले आंदोलन की शुरुआत मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन से रेल रोको आंदोलन के माध्यम से की जाएगी। ये रहे मौजूद लखनऊ कूच करने वाले किसानों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, बाबा मेजर चिंदौड़ी, हर्ष चहल, सनी प्रधान सिसौला, बबलू, देशपाल, सत्येंद्र, विपुल, प्रिंस, मनोज आदि मौजूद रहे।