गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और अनुरक्षण कार्य के कारण आपूर्ति बाधित

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और अनुरक्षण कार्य के कारण शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं को अग्रिम तैयारी रखने की सलाह दी है। इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति खोराबार के 11 KV सूबा बाजार फीडर, लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर, नेतवर के 11 KV बढ़या फीडर और मोतीराम अड्डा के 11 KV गहरा फीडर की आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। कार्य का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग बताया गया है। शाहपुर सब-स्टेशन के विष्णुमंदिर, असुरन, खरैया और आदित्यपुरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। असुरन चौराहे से लिटिल फ्लावर चौराहे तक तथा H.N सिंह चौराहे से मंझा टोला तक रखरखाव कार्य चलेगा। इसके चलते असुरन से H.N सिंह चौराहे तक, मंझा टोला और सम्पूर्ण आदित्यपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जल व दैनिक जरूरतों की तैयारी पहले ही कर लेने की अपील की है। असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया गया कि सहायता और शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।