बागपत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश समीर को गिरफ्तार किया है। समीर सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का निवासी है और उस पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक ने समीर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज आठ आपराधिक मामलों के चलते जिला बदर किया गया था। हालांकि, जिला बदर की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही वह जिले की सीमा में घूम रहा था। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।