कानपुर के रावतपुर से घर जाने के लिए आटो में बैठे बर्रा निवासी प्रशांत दीक्षित के साथ लूट करने वाले लुटेरे को अरमापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बर्रा निवासी प्रशांत दीक्षित बीते दिनों रावतपुर चौराहे से बर्रा बाई पास के लिए आटो में बैठे थे। आटो में पहले से दो युवक सवार थे। आटो चालक बर्रा बाईपास की जगह आटो को अरमापुर इस्टेट ले गया।जहां पीछे बैठे दोनों युवक ने मारपीट कर प्रशांत से 2200 रुपए और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित आटो चालक सनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जबकि दूसरा आरोपित हिस्ट्रीशीटर बाबा अस्तरी उर्फ साहिल ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। वहीं गुरुवार शाम को पुलिस ने रावतपुर के मसवानपुर निवासी तीसरे आरोपित ऋषभ उर्फ आशू को विजय नगर के पास से गिरफ्तार किया है। बाबा अस्तरी रावतपुर थाने का है हिस्ट्रीशीटर
बाबा अस्तरी उर्फ़ शाहिल के ऊपर रावतपुर थाने पर लूट, रंगधारी, मारपीट, बलवा, सहित अन्य कई गंभीर धराओं में मुकदमा दर्ज है। यह रावतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके कई और भी साथी लूट और चोरी की घटनाओं में लिप्त है उनकी भी खोजबीन की जा रही है। अरमापुर थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर देर शाम जेल भेजा गया है। इसके दो अन्य साथी पहले जेल भेजे जा चुके है। इसके और भी अपराधी साथियों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। पकड़े गए सभी आरोपी शातिर लुटेरे है।