ईरान में अरेस्ट 16 भारतीयों के परिजन परेशान हैं। अरेस्ट किए गए भारतीयों में यूपी के प्रतापगढ़ के मर्चेंट नेवी अफसर अनिल कुमार सिंह (50) और गाजियाबाद के केतन मेहता (27) भी हैं। गिरफ्तार अनिल सिंह के परिजन ने कहा- केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को लेटर भेजकर मदद की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। केतन के पिता ने कहा- अब केवल पीएम मोदी से उम्मीद। पाकिस्तान में फंसे अभिनंदन की तरह मेरे बेटे को वापस ला सकते हैं। ईरान के हालात को देखते हुए पूरा परिवार काफी चिंतित है। दरअसल, इन भारतीयों समेत कुल 18 लोगों को दुबई जा रहे एक केमिकल-ऑयल टैंकर शिप से 8 दिसंबर 2025 को पकड़ा गया था। ईरान पुलिस ने सभी पर डीजल तस्करी का आरोप लगाया है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… पहले जानिए अनिल सिंह के परिजन ने क्या बताया… पत्नी बोली- मेरे पति बेगुनाह, सभी आरोप बेबुनियाद
अनिल की पत्नी गायत्री सिंह का कहना है कि मेरे पति और अन्य भारतीय अधिकारियों को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। डीजल तस्करी का झूठा आरोप लगाया गया है। डीजल तस्करी का कोई सबूत ईरान पुलिस को नहीं मिला है, फिर भी सभी को रोका गया। प्रधानमंत्री और भारत सरकार से अपील है कि सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए। 4 दिन तक नहीं हो सका संपर्क, फिर मिली जानकारी
बेटे रितुराज ने बताया- शिप पकड़े जाने के बाद कई दिनों तक पिता अनिल कुमार से संपर्क नहीं हो पाया। चार दिन बाद अनिल को फोन करने की अनुमति मिली, तब उन्होंने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद 8 जनवरी को दोबारा फोन कर उन्होंने जानकारी दी कि वह ईरान की जेल में हैं। रितुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को ऑनलाइन पत्र भेजकर पिता को छुड़ाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला। 2009 से मर्चेंट नेवी में हैं अनिल सिंह
मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा थाना अंतर्गत खेमीपुर होलपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार सिंह 2009 से मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। वर्तमान में पूरा परिवार प्रयागराज के शांतिपुरम में रहता है। वे वर्तमान में चीफ ऑफिसर के पद पर पोस्टेड थे। अब पढ़िए केतन के परिवार ने क्या कहा… गाजियाबाद के रहने वाले हैं केतन गाजियाबाद के डीएलएफ कॉलोनी निवासी मुकेश मेहता इंश्योरेंस एजेंट हैं। उनकी पत्नी रजनी मेहता गृहिणी हैं। मुकेश मेहता ने बताया कि 27 साल का इकलौता बेटा केतन मेहता ईरान में फंसा हुआ है। केतन दुबई की जीएस टैंकर नाम की कंपनी में थर्ड इंजीनियर है। वे मर्चेंट नेवी में है। 29 जून को इंडिया से गए थे। परिवार की 31 दिसंबर को परिवार की आखिरी बार केतन से बात हुई थी। पिता ने कहा- 6 जनवरी को एक अज्ञात कॉल आया जिसने खुद को उस शिप के कैप्टन का भाई बताया। कहा- केतन को अन्य 10 अफसर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार ने कहा कि ईरान में हो रही घटनाएं से हम डर गए गए हैं। बेटे के शिप से ईरान से दुबई तेल ले जाना था। हम सब विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश कर रहे। केतन एलिसियन वेव मरीन प्राइवेट लिमिटेड में काम करते हैं।
डीएम से मिला अनिल सिंह का परिवार
आज अनिल सिंह का परिवार जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी से मिलने डीएम आवास पहुंचा। इस दौरान पत्नी गायत्री सिंह और बेटे ने डीएम से मिलकर मदद की अपील की। परिजनों के अनुसार, कच्चा तेल (डीजल) स्मगलिंग के आरोप में 10 भारतीयों को ईरान की जेल भेजा गया है। दुबई से संचालित एक शिप को ईरानी सैनिकों ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था। 8 दिसंबर को ईरान ने मर्चेंट नेवी के 16 भारतीयों सहित MT VALIANT ROAR नामक शिप को जब्त कर लिया था। —————————————- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जीजा-साली हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे:चीथड़े उड़े, तिल-कपड़ों से पहचान; 2 साल से चल रहा था अफेयर हरदोई में जीजा-साली ने सुसाइड कर लिया। दोनों हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे खड़े हो गए। ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसा इतना भयावह था कि शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अंग ट्रैक में फंस गए और मांस के लोथड़े आसपास बिखर गए। हादसे के कारण हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोकना पड़ा। पुलिस शवों को पॉलिथीन में भरकर ले गई। लापता लोगों की सूची से मिलान किया गया। 15 घंटे बाद परिजनों ने शरीर पर तिल, चोटों के निशान और कपड़ों से दोनों की पहचान की। पढ़िए पूरी खबर…