यूपी सरकार ने राज्य के MSME इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो (EPB) के माध्यम से यूपी सरकार ने वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के साथ एक स्ट्रेटेजिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया- यह नॉन-फाइनेंशियल पार्टनरशिप MSME की क्षमता बढ़ाने, डिजिटल और ई-कॉमर्स की तैयारी मजबूत करने और उत्तर प्रदेश की इकाइयों को नेशनल व ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ने पर केंद्रित है। इसके तहत MSME इकाइयों को बिजनेस की बुनियादी समझ, क्वालिटी कम्प्लायंस, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग और एक्सपोर्ट रेडीनेस से जुड़ी मुफ्त ट्रेनिंग, मेंटरशिप और तकनीकी सपोर्ट दिया जाएगा। आगरा में डेयरी ग्रुप पर आयकर का छापा, करोड़ों रुपए के नकदी और गहने मिले आगरा में आयकर विभाग ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे जुड़ी 5 फर्मों पर रेड की है। छापे आगरा के अलावा कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़ और दिल्ली में भी पड़े हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स में हेराफेरी की शिकायत पर 35 ठिकानों पर जांच की जा रही है। छानबीन में मौके से करोड़ों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण मिलने की सूचना है। छापे में और क्या-क्या मिला है। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि शादी का वादा करके संबंध बनाना अपराध है। लेकिन यदि दोनों ने सहमति से संबंध बनाए हैं और उसके बाद शादी से इनकार कर दिया तो इसे रेप नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने सहमति से संबंध नहीं बनाए, इसे साबित करना पड़ेगा। बिना साबित किए किसी को दोषी नहीं माना जाएगा। दरअसल याची पर शादी का झूठा वादा कर रेप का आरोप लगा था। उसके खिलाफ आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में एससी / एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने ये आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर चंदौली में पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत; वाहन छोड़कर चालक मौके से फरार चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। लेवा-इलिया मार्ग पर भूड़कुड़ा गांव के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। भूड़कुड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पढ़िए पूरी खबर चंदौली में जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत, जलखोर गांव में दहशत चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जंगली सुअर के हमले से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलखोर निवासी हर मंगल बियार (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल, हर मंगल बियार गांव के ही सुरेंद्र सिंह के घर मवेशियों की देखभाल और उन्हें चारा डालने का कार्य करते थे। रोज की तरह वह मवेशियों को चारा डालने गए थे, तभी अचानक एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर अमरोहा में तेंदुए के हमले से किसान की मौत, खेत में मिला खून से लथपथ शव, माथे पर पंजे के निशान अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे खेत में किसान का शव मिला। पुलिस का कहना है कि माथे और हाथ पर तेंदुए के पंजे के तीन निशान मिले है। किसान की मौत तेंदुए के हमले से हुई। जबकि वन विभाग इस बात से साफ इनकार कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि आए दिन तेंदुए इस क्षेत्र में देखें जाते हैं। कई बार तेंदुए को पकड़ने के वन विभाग को भी अवगत कराया गया। उन्होंने वन विभाग पर भी कई सवाल खड़े किए। और कहा कि अगर समय रहते पकड़ लिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। पढ़िए पूरी खबर भाई ने भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, हापुड़ में शराब के लिए रुपए मांगने पर हुआ विवाद हापुड़ में छोटे भाई ने बड़े भाई की गुरुवार शाम करीब सात बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बड़े भाई ने जब शराब के लिए पैसे मांगे तो छोटे भाई ने यह कदम उठाया। शुरुआत में घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह कहानी झूठी निकली। फोरेंसिक जांच और कड़ी पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी ने अपना बयान बदलते हुए देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। यह मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है। पढ़िए पूरी खबर हापुड़ में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग, लाखों का सामान जलकर राख हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में आग लग गई। इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर यूपीएसआईडीसी चौकी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने जानकारी दी कि गुरुवार देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकानदारों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। पढ़िए पूरी खब