प्रयागराज माघ मेले में 16वें दिन 1.5 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। कल मौनी अमावस्या पर सबसे बड़ा स्नान है। मेला प्रशासन के मुताबिक, 3 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शनिवार को मेले में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के पंडाल में गुरुपाद सम्भव राम जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में आज साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। किन्नर अखाड़े की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरी नंद गिरि महाराज भी मेले में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सरकार साधु-संतों को खुली छूट दे, तो बांग्लादेशियों को पानी पिला देंगे। इससे पहले शनिवार सुबह सतुआ बाबा आज अपनी नई मर्सिडीज-बेंज (GLS 450) कार के साथ नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि किसी को गाड़ियों से जलन नहीं होनी चाहिए। अगर जलन हो तो मैं घी डालने के लिए बैठा हूं। क्योंकि मैं उस घाट (मणिकर्णिका घाट) का वासी हूं, जहां जलने वाले ही आते हैं। माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. माघ मेले से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…