मेरठ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से लेडीज़ क्लब मेरठ ने बॉम्बे पेंट वेस्टर्न, कचहरी रोड पर चाय सेवा कैंप आयोजित किया। सुबह से दोपहर तक चले इस सेवा कैंप में करीब दो हजार लोगों को गरम चाय पिलाई गई। चाय के साथ बिस्किट भी बांटे गए, जिससे लोगों को थोड़ी गर्माहट और ऊर्जा मिल सकी।क्लब की अध्यक्षा नीता दुबलिश ने बताया कि क्लब द्वारा यह सेवा कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह सड़क से गुजरने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और जरूरतमंदों के पास अक्सर गर्म पेय की सुविधा नहीं होती। ऐसे में हमारा छोटा-सा प्रयास उनके लिए राहत का साधन बनता है। चाय सेवा के दौरान बड़ी संख्या में राहगीर कैंप पर पहुंचे। कई लोगों ने कहा कि ठंड में सुबह से काम पर निकलना मुश्किल होता है। आयोजन स्थल पर सहयोगी सदस्य लगातार चाय वितरण, कप व्यवस्था और बिस्किट पैकेट बांटने में जुटे रहे। कैंप को सफल बनाने में कविता वासवानी, तनु अग्रवाल, कीर्ति गुप्ता, वर्षा गर्ग, अलका गुप्ता, पूनम शर्मा, प्रार्थना शरण, शशि सिंगल, उपमा रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, शशि रानी, अर्चना कुमार, रमा अग्रवाल, इंदु गुप्ता, पूनम अग्रवाल, उषा रस्तोगी, मनोरमा गोयल, मिस्टर गोयल, अनुराग गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आलोक प्रकाश, इंद्र अग्रवाल, अंजुषा अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।