बरेली में उधार पैसे वापस मांगने पर मकान मालिक ने दलित युवक को मारा-पीटा। फिर उसका सिर-मूंछें और भौंहें मुंडवा दिया। इसके बाद उसके सिर और मुंह पर कालिख पोतकर उसे छोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मुंह और सिर पर कालिख पोते युवक गांव की गलियों से गुजरता दिख रहा है। वो एक हाथ में बैग लिए हुए था, जबकि दूसरे हाथ से अपने बचे हुए बालों को संभालता है।मामला 4-5 दिन पुराना नवाबगंज के गेला टांडा गांव का है। पहले देखिए 4 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… बरेली के बहेड़ी गुरसौली के रहने वाले दलित युवक पप्पू दिवाकर पिछले तीन महीने से गेला टांडा गांव में चंद्रसेन के घर पर किराए पर रह रहे थे। पप्पू ने पुलिस को बताया- चंद्रसेन ने कुछ महीने पहले हमसे ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपए लिए थे। मैंने चंद्रसेन से अपने पैसे मांगे, तो उसके बेटे पप्पू, गोधन और चार-पांच लोगों ने मुझे मारा-पीटा। उन लोगों ने मुझे जातिसूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उन लोगों ने मेरी मूंछें और भौंहें उस्तरे से साफ कर दीं। मेरा सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया। इस घटना से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। मैं उसी दिन अपना बैग लेकर बहेड़ी वापस आ गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। नवाबगंज के इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो मुख्य आरोपियों, चंद्रसेन और गोधन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। ———————————– पढ़ें ये भी जरूरी खबर… पिता के सामने 80 मिनट तक चिल्लाते-चिल्लाते मौत:नोएडा में कार समेत दलदल में समाया इंजीनियर; 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरा था नोएडा में घने कोहरे की वजह से साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपनी ग्रैंड विटारा कार से गुरुग्राम से नोएडा के सेक्टर-150 टाटा यूरिका पार्क जा रहे थे। रास्ते में एटीएस ले ग्रांड के पास कार नाले की दीवार तोड़ते हुए 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। वहां नाले का पानी और दलदल था। पढ़ें पूरी खबर…