अल्मोड़ा में पिकअप में मिले 2 शव:उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी दिनभर खड़ी रही, तलाशी के दौरान घटनास्थल से मिला पहचान पत्र

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में दो शव मिले हैं। पिकअप उत्तर प्रदेश बिजनौर से पंजीकृत है। स्थानीय लोगों ने पिकअप गाड़ी में शवों को देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को दोनों की जेब से 52 हजार रुपए मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दिन से खड़ा था पिकअप
अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि भिकियासैंण से 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में एक पिकअप (UP20CT0048) ​​​​​दिन से खड़ा था। पिकअप एक दिन पहले रात करीब 3 बजे से यहां पर खड़ी थी। आज शाम शाम साढ़े 6 बजे जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वाहन के केबिन में दो व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पिकअप में दो कट्टों में गेहूं भी मिला। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले 52 हजार रुपए
एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि ​​​​​​​पुलिस की ओर से तलाशी लेने पर दोनों की जेब से करीब 52 हजार रुपए मिले, हालांकि मौके से एक पहचान पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन निवासी थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद अंकित है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के किसी लोकेश के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है। दोनों मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है। इलाके में चर्चाओं का माहौल
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।