एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चुंगी स्थित एक घर में सास और बहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में सास-बहू दोनों बुरी तरह झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसी सास को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चुंगी स्थित एक घर में सास और बहू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में सास-बहू दोनों बुरी तरह झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसी सास को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में अनीता देवी पत्नी जुगेंद्र गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जबकि उनकी बहू सोनम पत्नी अमित भी आग की चपेट में आकर घायल हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार अनीता देवी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि अनीता देवी की सगी ननद गुड्डी देवी का परिवार भी उसी मकान में साथ रहता है। आरोप है कि गुड्डी देवी के बेटे विष्णु पुत्र सुशील का रिछुआ नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लंबे समय से शादी का दबाव बना रही थी। रिश्तेदार गुड्डी देवी ने बताया कि घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था। तभी चार लोग—बंटी लुक्का उर्फ समीर, प्रांशु और रिछुआ—वहां पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोप है कि रिछुआ शादी करना चाहती थी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान को बेचने का भी लगातार दबाव बना रही थी। घायल बहू सोनम ने बताया कि घटना के समय वह घर में मौजूद थी। अचानक आरोपी आए और आग लगा दी। उस वक्त उसकी बेटी और नवजात बच्चा भी घर में थे, जिन्हें उसने किसी तरह बचा लिया, लेकिन वह खुद और उसकी सास झुलस गईं। पुलिस कार्रवाई:फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आग से झुलसी सास-बहू का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है और इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।