अन्याय, अत्याचार के खिलाफ उठाएंगे पीला डंडा:आजमगढ़ में RSS के सैनिक बोले-जब जरूरत पड़ी तब निकालेंगे, ओमप्रकाश राजभर ने बांटा है डंडा-वर्दी

आजमगढ़ में 1 दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के सैनिकों को लाठी और वर्दी बांटी है। इस पर अब सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के कई सैनिक डंडे को लेकर भी चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हम लोगों को डंडे और वर्दी दी है। इसका प्रयोग अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध किया जाएगा। कुछ सैनिकों का कहना है कि जब जरूरत पड़ेगी तभी निकाला जाएगा। 2 तस्वीर देखिए… अंकित बोले- जहां जरूरत होगी होगा प्रयोग दैनिक भास्कर ने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (RSS) के कार्यकर्ताओं से बात की। पीली वर्दी पहने अंकित राजभर ने बताया कि डंडे की जहां जरूरत पड़ेगी उसका प्रयोग किया जाएगा। हम लोगों को हमारे कमांडर से ट्रेनिंग मिलेगी। ऐसे में जिस तरह से हमारे नेता ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डंडे के प्रयोग की बात कही थी। हम लोग इसको अमल में लाएंगे। जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए मिला है डंडा विधानसभा कमांडर अभिमन्यु राजभर ने बताया जिस तरह से मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हम लोगों को एक दिन पूर्व डंडा दिया है, इससे जनता की सुरक्षा सेवा और अपनी सुरक्षा के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। आज बड़ी संख्या में बच्चे एसडीएम, पुलिस, दरोगा, डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं। ऐसे में इन बच्चों को आगे के लिए हम लोग तैयार करेंगे और डंडे की जहां जरूरत होगी, उसका प्रयोग भी करेंगे। बच्चों को किया जाएगा ट्रेड संगठन से जुड़े मनीष राजभर का कहना है कि आरएसएस का उद्देश्य है कि जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। जहां अत्याचार और अन्याय होगा इस डंडे को उठाया जाएगा। इसका गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर होगा प्रयोग आरएसएस के सैनिक प्रीतम राजभर ने बताया कि जहां जरूरत पड़ेगी, वहां पर इस डंडे का उपयोग किया जाएगा। अभी हम लोग डंडे को लेकर चल रहे हैं। एक दिन पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांटे थे 2500 से अधिक डंडे और वर्दी यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने RSS (राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना) को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा दांव चला है। उन्होंने 2500 कार्यकर्ताओं को ढाई-ढाई फीट के डंडे सौंपे। यह डंडा पीले रंग का है। डंडा रविवार को आजमगढ़ में हुए प्रशिक्षण के दौरान दिया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन की पीली वर्दी भी दी गई। राजभर ने RSS के सैनिकों के बीच बांटे गए डंडे को बिना लाइसेंसी हथियार बताया। कहा- राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जागरूकता देना है। जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें। अब जानिए डंडा बांटने का पूरा मामला… सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं का संगठन बनाया है। इसे उन्होंने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (RSS) नाम दिया। इसी सेना को उन्होंने बिना लाइसेंस का हथियार देने की बात कही थी। इसे लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा चल रही थी। हम RSS को भविष्य के लिए तैयार कर रहे राजभर ने कहा कि RSS को अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। साथ ही समाजसेवा के जरिए आपदा संकट और सामाजिक समस्याओं में सहयोग करना होगा। हम आप लोगों को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। रास्ते में कहीं दुर्घटना हो जाए, तो ऐसे घायल व्यक्तियों का वीडियो बनाने की जगह अस्पताल भेजने में मदद करें। यही मानवता है।