महंत राजूदास बोले-हिंदू एकता नहीं तो बेटियां सुरक्षित नहीं:हमीरपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में दी चेतावनी, घर में मोबाइल के बजाय असलहा रखने की सलाह

सुमेरपुर कस्बे में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज ने हिंदुओं को एकजुटता का संदेश दिया। महंत राजूदास ने चेतावनी दी कि यदि हिंदुओं में एकता नहीं रही, तो उनकी बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। महंत राजूदास ने बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। उन्होंने हिंदू माता-पिता से अपने बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने हिंदुओं को मोबाइल के बजाय असलहा रखने की सलाह दी, ताकि वे लूटपाट और हत्या जैसी घटनाओं से अपनी रक्षा कर सकें। महंत राजूदास ने ‘चादर और फादर’ के बच्चों से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि बचपन से ही बच्चों में संस्कार और धर्म शिक्षा देना आवश्यक है, जिससे राष्ट्र और सनातन सुरक्षित रह सके। राजूदास महाराज ने सनातन धर्म के भविष्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सनातन धर्म धीरे-धीरे समाप्त हो सकता है। उन्होंने अतीत में मठों, मंदिरों और विश्वविद्यालयों को तोड़े जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाह सनातन की ओर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का उदाहरण दिया। महंत ने बेटियों को मोमिनों के बच्चों से दूर रहने और उनके प्रेमजाल में न फंसने की हिदायत दी, अन्यथा उनके टुकड़े ही टुकड़े होंगे। महंत राजूदास ने कस्बे में एक हिंदू बेटी के साथ हुए कथित दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि संघ परिवार देश में हिंदुओं को जागृत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बता दें कि इस मामले में सुमेरपुर कस्बे में हिंदू बेटी के खिलाफ हुई दुष्कर्म व धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी का पुलिस ने 15 जनवरी को देर शाम आरोपी आफान खान को थाना क्षेत्र के देवगांव रोड पर हाफ इनकाउंटर किया, जिसका उपचार हैलट कानपुर मे चल रहा है। इस पर महंत राजूदास ने कहा कि प्रशासन सही कार्यवाही करे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बिना भय एवं दबाव के अदालती कार्यवाही में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ इस तरह की दरिंदगी और जबरन धर्मांतरण का दबाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शासन-प्रशासन से बात कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। अविमुक्तेश्वरा नंद पर भड़के राजू दास अविमुक्तेश्वर नंद जी का कार्य ही ऐसा रहता है कि आए दिन विवाद करना , आए दिन विवाद में शामिल होना , आए दिन ऐसा कृत कर देना ऐसा कार्य कर देना । कई बातें बोलकर बोल कि स्वामी जी को जागरूक होना चाहिए ।