गाजियाबाद में पुलिस लाइन स्थित बैरियर के पास लंबे समय से कैंटीन चला रहे जितेंद्र ( 42 साल) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर बेटा और अन्य कर्मचारी डॉक्टर के पास ले ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस लाइन में कार्यरत और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भी दुख जताया है। मध्यप्रदेश का रहने वाला है परिवार मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले जितेंद्र अपने भाई धर्मेंद्र के साथ पुलिस लाइन से सटे प्रताप नगर में रह रहे थे। कैंटीन के अलावा यहां पुलिस की वर्दी, शूज, और अन्य सामान की बिक्री के अलावा मिष्ठान की भी शॉप हैं। करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी यहां हर रोज आते जाते थे। बताया गया कि इस बार वह पुलिस लाइन की सरकारी कैंटीन का ठेका भी लेना चाहते थे। जितेंद्र के 2 बेटे शिवम और विकास हैं, एक छोटी बेटी है।