भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक पार्टी के दौरान अचानक गुस्से में आ गए। वे स्टेज से युवक मारने के लिए आगे बढ़ने लगे। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान फैन्स बोलते रहे कि, भइया को रोक लो नहीं तो वो उसे पीट देंगे। इसी बीच पार्टी में मौजूद बाउंसर्स ने उस युवक को पकड़ लिया और खींचकर बाहर किया। इस दौरान युवक के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। उनके साथ भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह, मिस्ट्री गर्ल जिनसे हाल में उनकी शादी की चर्चा हो रही थी वो भी मौजूद थीं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पार्टी में क्या हुआ सबसे पहले पार्टी की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला पवन सिंह 20 जनवरी को लखनऊ में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुए थे। इसमें एक्ट्रेस महिमा सिंह भी मौजूद थीं। मंच से पवन सिंह गीत गा रहे थे। इसी बीच युवक ने कुछ कमेंट किया। इस पर पवन सिंह को गुस्सा आ गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पवन सिंह कहते दिख रहे हैं कि, मैं आज कुछ अच्छा सुनने के मूड में हूं। तभी भीड़ से कोई कुछ कहता है। इस पर पवन सिंह माइक लिए आगे बढ़ने लगते हैं। उनके आसपास खड़े लोग पवन सिंह को रोकते हैं। पीछे से आवाज आती है, भइया को रोके नहीं तो वो मार देंगे। इतने देर में कुछ लोग पवन सिंह को घेर लेते हैं। गुंजन सिंह भी स्टेज से नीचे आते हैं और पवन सिंह को समझाकर वापस ले जाते हैं। इस दौरान पीछे से आवाज आती है, सब लोग कैमरा बंद कर लो। इसके बाद बाउंसर्स एक युवक को घेर लेते हैं। गुंजन सिंह की पार्टी की तस्वीरें… पवन सिंह के बर्थ डे पर हुई थी तीसरी शादी की चर्चा 5 जनवरी को पवन सिंह के बर्थडे के दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते दिखे थे। उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सिंदूर लगाए करीब खड़ी थीं। इसके बाद पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा तेज हो गई थी। यूपी की रहने वाली है एक्ट्रेस बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के करीब खड़ी महिला का नाम महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। पवन सिंह और महिमा सिंह का 5 जनवरी को ही एक गाना लॉन्च हुआ था। जिसका नाम बानी लइका है। इंटरनेट पर ये गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है। महिमा सिंह के साथ पहले भी तस्वीर हुई थी वायरल भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और महिमा सिंह की तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी। बताया जाता है कि दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। पवन और महिमा को फिल्म के मुहूर्त के वक्त भी एक दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा गया था। तस्वीरों में दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड दिखा था। पवन और उनकी पत्नी ज्योति सिंह लड़ रहे तलाक का केस ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। 2018 में पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या की थी। इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। उनका रिश्ता कई सालों तक चला। फिर, उनका ब्रेकअप हो गया। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह संग अचानक शादी करने का फैसला लिया था। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत की बात सामने आई थी।