यूपी के मंत्री दयाशंकर के अफसरों ने पैर छुए, VIDEO:विवाद उठा तो बोले- AI से वीडियो बनाया, मेरा चेहरा नहीं दिख रहा

देवरिया में यूपी के परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह के एआरटीओ और डीडीओ ने पैर छुए। एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे बुके लेकर खड़े डीडीओ सुशील कुमार सिंह आगे बढ़े। मंत्री को गुलदस्ता देकर पैर छुआ। मंत्री ने आशीर्वाद देते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद उनके पीछे खड़े एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बुके देकर मंत्री दयाशंकर के पैर छुए। वहीं वीडियो-फोटो सामने आने के बाद एआरटीओ ने सफाई दी। कहा- मेरा फोटो एआई जनरेटेड है। चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा। वहीं डीडीओ ने कहा- वीडियो सही है। मंत्री से हमारे निजी संबंध हैं। मामला मंगलवार का है। वीडियो-फोटो बुधवार को सामने आया है। फिलहाल अफसरों के पैर छूने का मामला चर्चा में है। अब जानिए पूरा मामला… मंगलवार दोपहर ढाई बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया से देवरिया आ रहे थे। उन्हें विकास खंड लार के रोपन छपरा गांव में ठाकुर भद्रसेन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होना था। बलिया से देवरिया की सीमा में प्रवेश करते ही भागलपुर पुलिस चौकी के पास प्रशासनिक अधिकारी उनके स्वागत में खड़े थे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुशील कुमार सिंह और एआरटीओ आशुतोष शुक्ला भी मौजूद थे। एआरटीओ बोले- वीडियो में मेरा चेहरा स्पष्ट नहीं
पैर छूने का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद कुछ लोग इसे व्यक्तिगत सम्मान और संस्कार से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे प्रशासनिक पदों की गरिमा, निष्पक्षता और सरकारी सेवा नियमों के खिलाफ मान रहे हैं। मामले में एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने सफाई दी है। उन्होंने कहा- फोटो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जनरेटेड है, यह वास्तविक नहीं है, क्योंकि इसमें चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। डीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो सही है। मैं मंत्री के स्वागत के लिए गया था। प्रभारी मंत्री से हमारे निजी संबंध हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें शारिक साठा के घर से डिब्बे तक ले गई पुलिस, संभल हिंसा का मास्टरमाइंड, दुबई में छिपा बैठा संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और कुख्यात फरार गैंगस्टर शारिक उर्फ साठा पर पुलिस का एक्शन जारी है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उसके घर की कुर्की कर रही है। सुबह 11 बजे से ही 5 थानों नक्खाशा, रायसत्ती, संभल कोतवाली, हयातनगर और AHTU के 100 से अधिक पुलिसवाले साठा के घर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें