लखनऊ में पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। महिला के कहने पर प्रेमी ने उसे शराब पिलाई। इसके बाद रायबरेली रोड पर शहीद पथ अंडर पास के नीचे चलती बाइक से गला रेत दिया। हत्यारे रामतीर्थ को स्थानीय लोगों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामतीर्थ की कॉल डिटेल निकाली। तब उसके और महिला के प्रेम संबंध के बारे में पता चला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। घटना मंगलवार रात की चिरैया बाग अंडर पास की है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक प्रदीप सिंह परिहार कमता की एक गैस एजेंसी में हॉकर का काम करता था। जबकि 28 साल की पत्नी पूजा सिंह पीजीआई क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अटेंडेंट है। पढ़िए पूरा खुलासा… कभी-कभी मिलने आता था प्रदीप
पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूजा नवंबर से उतरेटिया में संदीप पाल के मकान में किराए पर रह रही थी। प्रदीप वहां कभी-कभी ही आता था। इसी दौरान पूजा के उसी मकान में रहने वाले अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के हवेली गांव के रामतीर्थ मौर्य से प्रेम संबंध हो गए। पति से छुटकारा पाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। रामतीर्थ ने घटना वाले दिन पहले प्रदीप को जमकर शराब पिलाई और फिर बाइक से सुनसान इलाके की ओर ले गया। चिरैयाबाग पुल के पास प्रदीप को पेशाब लगी। जैसे ही वह लौटकर बाइक पे पीछे बैठने लगा तो राततीर्थ ने उसे कहा अब बाइक तुम चलाओ। जैसे ही प्रदीप बाइक चलाने लगा रामतीर्थ ने जेब से चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। शव से लिपटकर रोई थी पत्नी
हमला इतना अचानक था कि प्रदीप संभल भी नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा भी मौके पर पहुंची और चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगी। हत्या कर भाग रहे रामतीर्थ को स्थानीय लोगों ही ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पूजा को भी पकड़ा और मामले का खुलासा कर दिया। अब पढ़िए पत्नी का कबूलनामा… पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया- उसका पति प्रदीप शराब पीने का आदी था। उसने कई बार शराब छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे और रिश्ते बिगड़ते चले गए। उतरेटिया में रहने के दौरान पूजा की रामतीर्थ से नजदीकियां बढ़ीं। प्रदीप के कम आने-जाने के कारण रामतीर्थ दिनभर पूजा के पास आता-जाता था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और धीरे-धीरे प्रदीप को रास्ते से हटाने की योजना तैयार हो गई। प्रदीप के कानपुर से लौटने की जानकारी पूजा ने मंगलवार को सुबह ही रामतीर्थ को दे दी थी। रामतीर्थ ने फोन पर हत्या को लेकर पूछा, जिस पर पूजा ने कहा कि जो ठीक लगे करो, बस मैं तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं। तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप का विवाह वर्ष 2015 में रायबरेली के बछरावां की पूजा से हुआ था। उनके तीन बच्चे तान्या (9), पीहू (6) और रुद्र (4) गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिता की हत्या और मां की साजिश की सच्चाई सामने आते ही बच्चों समेत पूरा परिवार टूट गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा सिंह और उसके प्रेमी रामतीर्थ मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश कबूल की। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया। ……………………………………… यह खबर भी पढ़िए पत्नी ने बेटों संग मिलकर पति का चेहरा कूचा: लखनऊ में गड्ढे में फेंकी लाश, भाई बोला- लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला लखनऊ में पत्नी ने बेटों संग मिलकर पति का सिर कूचकर हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब 1 किमी दूर गड्ढे में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां पढ़ें पूरी खबर