अयोध्या में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के भतीजे और इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक गोलू मौर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गंभीर मामले में पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।इस मामले में गोलू मौर्य और मोनू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले गणेश यादव को 19 तारीख को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को नंगा कर उसका वीडियो भी बनाया।पीटने के दौरान शरीर पर ठंडा पानी डालकर भी यातना दी गई। पीड़ित युवक घटना के बाद इतना डरा हुआ था कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब उसके भाई और पीड़ित भाई संजय यादव ने उससे पूछताछ की, तब पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी के रूप में गोलू मौर्य और वीडियो बनाने वाले मोनू गुप्ता का नाम सामने आया है( पत्रकार के भाई के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर परिजनों भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दबंग किस तरह खुलेआम एक युवक को बंधक बनाकर पीटते हैं, उसे अपमानित करते हैं और वीडियो बनाकर दहशत फैलाते हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।