प्रयागराज माघ मेले में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर महाकुंभ के स्नान का रिकॉर्ड टूट गया। महाकुंभ- 2025 में 2.57 करोड़ लोगों ने बसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाई थी, वहीं आज शाम छह बजे तक 3.40 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। संगम तट पर साधु-संन्यासियों की अजब-गजब वेशभूषा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रयागराज के सुप्रसिद्ध बेली हॉस्पिटल के आई सर्जन डॉ. के.के. मिश्रा साधु के वेश में संगम पहुंचे। हाथ में डमरू और त्रिशूल लेकर वे शंखनाद करते नजर आए। गोल्डन बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने का प्रण लिया। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक योगी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, वह अपने 4 किलो वजनी चांदी के जूते नहीं पहनेंगे। गोल्डन बाबा ने कहा- मैं योगी जी को हनुमान जी का स्वरूप मानता हूं। उधर, मौनी बाबा डेढ़ किलोमीटर तक लेटते हुए संगम पहुंचे और स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में रसगुल्ले बांटे। भारी भीड़ को देखते हुए आज अक्षयवट के दर्शन बंद कर दिए गए हैं। माघ मेले में लोगों ने एक साधु को पीटा दिया। आरोप लगाए कि साधु ने एक लड़की से बदतमीजी की थी। बसंत पंचमी स्नान से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रयागराज माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…