अयोध्या के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और छोटी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार शाम सीएम योगी उनसे मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। योगी ने महंत को प्रणाम कर उनका हाल पूछा। मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया- सीएम शाम 7 बजे महंत को देखने पहुंचे। वे करीब 10 मिनट रुके। उन्होंने महंत का कुशल क्षेम जाना और डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को बेस्ट इलाज करने के निर्देश देने के साथ ही वॉर्ड में सीमित लोगों को एंट्री देने के आदेश दिए। सीएम के साथ उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। अभी पूरी तरह होश में नहीं महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज कर रहे डॉ. दिलीप दुबे ने दैनिक भास्कर को बताया- महंत को फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनके पेट और किडनी में इन्फेक्शन है। मौजूदा समय में वे पूरी तरह से होश में नहीं हैं। कई विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टर से राय भी ली जा रही है। उनके इलाज के लिए मेदांता प्रशासन ने डेडिकेटेड टीम लगाई है। महंत नृत्य गोपाल दास को सोमवार रात से उल्टी-दस्त हो रहे थे। बुधवार सुबह श्रीराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर एसके पाठक ने उनका चेकअप किया था। फिर उन्हें मेदांता रेफर कर दिया गया था। आईसीयू में चल रहा इलाज डॉ. राकेश कपूर ने बताया- महंत जी को तीन दिन से लूज मोशन हो रहे थे। वो ठीक से खा-पी नहीं रहे थे। वो उम्रदराज है। कभी उनको यूरिन इन्फेक्शन, लंग इन्फेक्शन हुआ था । कभी-कभी वो खाना ही नहीं खाते हैं, तो इसकी वजह से दिक्कत हो जाती है। बता दें कि नृत्य गोपाल दास श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। देश-विदेश में उनके लाखों शिष्य हैं। CM योगी जब कभी अयोध्या आते हैं तो वह महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल जानने और उनका आशीर्वाद लेने मणिरामदास जी की छावनी जरूर पहुंचते हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को हुआ था कोरोना पांच साल पहले कोरोना काल में महंत को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कोरोना हुआ था। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार चढ़ाव-उतार चल रहा है। उन्हें पहले भी कई बार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। साल 2020 और सितंबर 2024 में भी उन्हें मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था। प्रेमानंद महाराज ने पांव पखारे थे इससे पहले 27 नवंबर 2025 को मथुरा-वृंदावन से प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केली कुंज आश्रम में महंत नृत्य गोपाल दास पहुंचे थे। इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने उनका भाव-विभोर होकर स्वागत किया था। खुद प्रेमानंद महाराज ने उनका भव्य स्वागत किया था। अगवानी के दौरान प्रेमानंद महाराज ने महंत नृत्यगोपाल दास के कदमों में दंडवत प्रणाम किया था। इसके बाद उन्होंने महंत को अपने आसन पर बैठाया। प्रेमानंद महाराज ने जमीन पर बैठकर उनके पांव पखारे, माला पहनाया और आरती उतारी। संत-श्रद्धालु लगातार राधा नाम का कीर्तन कर रहे थे। तभी महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा था- भगवान राम के बिना कोई काम नहीं हो सकता है। भगवान की कृपा के बिना कोई काम होता नहीं है। इसलिए, हमें भगवान की कृपा पर निर्भर रहना चाहिए। भगवान के नाम के बिना संसार का कोई कार्य नहीं हो सकता है। इसलिए भगवान का नाम लेना चाहिए। महंत नृत्य गोपाल दास के बारे में ……………………………………… यह खबर भी पढ़िए लखनऊ में KGMU से हटाए जाएंगे 2 अवैध मजार: प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया, कहा- 7 से 15 दिन में खुद ही हटा लें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) स्थित अवैध मजारों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2 अवैध मजारों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। मजारों पर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर