लखनऊ विधानसभा के सामने तोपें उतरीं…VIDEO:ऑपरेशन सिंदूर की झलक, विकसित भारत-विकसित प्रदेश थीम पर 9 राज्यों की प्रस्तुति

लखनऊ में आज गणतंत्र दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। रिहर्सल परेड चारबाग से शुरू हुआ है। बर्लिंगटन चौराहा, विधानसभा होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खत्म हुआ। इसमें देशभक्ति, शौर्य और अनुशासन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हथियारों से लैस एटीएस के जवान, उनके आगे चलती सेना की तोप, बख्तरबंद गाड़ियां, टैंक, देशभक्ति गीतों पर थिरकते छात्र लोगों को गर्व से भर दिया। रिहर्सल के चलते विधानसभा, हजरतगंज, चारबाग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। 26 जनवरी को मुख्य परेड और झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’, ‘वंदेमातरम’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई है। इसी क्रम में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान 9 राज्यों की संयुक्त सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। परेड से जुड़ीं 3 तस्वीरें देखिए…
पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…