पिता बनने के 3 दिन बाद मौत:उन्नाव में हादसे में 2 भाइयों समेत तीन की जान गई, बाइक साइन बोर्ड से टकराई

उन्नाव में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर लोहे के साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में दो भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से लखनऊ अपनी मौसी के घर भंडारा कार्यक्रम में जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। रास्ते में नदी के पुल के पास अंधे मोड़ पर हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे। करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। फिर वहां से गुजर रहे लोगों की उन पर नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तक तब दो युवक दम तोड़ चुके थे। तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में एक तीन दिन पहले ही पिता बना था। रविवार को उसकी नवजात बेटी की छठी थी। एक की अप्रैल में शादी होनी थी। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गदोरवा गांव के पास की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… भंडारे में शामिल होने मोहनलालगंज जा रहे थे
उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ोली गांव निवासी अनुराग (31) पुत्र रमेश कुमार अपनी मौसी के घर मोहनलालगंज में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए रात करीब 10 बजे निकला था। उसके साथ उसका ममेरा भाई राहुल पाल (26) निवासी बेसनखेड़ा और दोस्त सौरभ गौतम (25) निवासी तौरा भी थे। तीनों अपाचे बाइक से जा रहे थे। दो की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा
जब बाइक अचलगंज-पुरवा रोड पर गदोरवा गांव में लोन नदी के पास बने पुल और अंधे मोड़ के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराग और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ सड़क पर तड़पता रहा। हादसे के बाद धमाके जैसी तेज आवाज हुई
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए। ग्राम प्रधान प्रफुल्ल पटेल भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाल अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल सौरभ को एम्बुलेंस से सीएचसी पुरवा भिजवाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सीएचसी पुरवा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तपन गुप्ता ने सौरभ गौतम को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के घरों में मातम छा गया। है। वो अस्पताल पहुंचे। परिसर में चीख-पुकार मच गई। अब तीनों मृतकों के बारे में जानिए… ———————- ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में बक्से में 45 मिनट बंद रहा बॉयफ्रेंड:घर में चाची आईं तो ताला लगाया; पुलिस ने लड़के को बाहर निकाला कानपुर में लड़की का बॉयफ्रेंड बक्से के अंदर 45 मिनट तक बंद रहा। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इसी बीच लड़की की चाची घर पहुंच गईं। शक होने पर चाची ने दरवाजा खटखटाया, तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को बक्से में छिपा दिया। फिर बाहर से ताला लगा दिया। लड़की की चाची ने पूछा- अंदर कौन था? इसपर लड़की अपनी चाची से भिड़ गई। उसकी मां और भाई भी वहां पहुंचे। घरवालों ने लड़के को पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला। इसी दौरान उन्होंने बक्से में कुछ आहट सुनी। पढ़िए पूरी खबर…