प्रयागराज के नैनी न्यू ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर REEL बनाने वाली खुशी सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड करन से शादी कर ली। शुक्रवार को नैनी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। फिर पूरे रीति रिवाज से सात फेरे लिए। मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाकर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। हालांकि अभी तक दोनों 2 साल से लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन अब शादी के बाद दोनों अपने उसी किराए के मकान में रहेंगे। जहां पहले दोनों साथ रहे थे। शादी की 3 तस्वीरें देखिए… अब खुशी और करन की लव स्टोरी पढ़िए नैनी की खुशी मौर्य मूल रूप से कोरांव की रहने वाली है। वह BA की छात्रा है। खुशी ने 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव से ही की है। इसके बाद उसने घर छोड़ दिया। वहीं खुशी की 11वीं में पढ़ाई के दौरान करन से मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर बढ़ती चली गई। दोनों ने अपने घरवालों से बात की, लेकिन परिवार के लोगों को यह बात नागवार गुजरी। घरवालों ने दोनों की शादी का विरोध किया। इसके बाद दोनों किसी तरह से चोरी छिपे मिलते रहे। एक साल तक इस प्रेम कहानी का कोई रास्ता नहीं मिल सका। इसके बाद खुशी और करन 25 अगस्त 2024 को अपना घर छोड़कर भाग गए। परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों से शादी और कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए एक साथ नैनी के खरकौनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। करन हाईकोर्ट में नौकरी करता है। 6 महीने पहले शुरू किया वीडियो बनाना
खुशी सिंह कहा- वीडियो बनाने का शौक काफी समय से था। घरवाले भी मना नहीं करते थे। 6 महीने पहले ही वीडियो बनाना शुरू किया था। मेरे पति को भी मेरा वीडियो बनाना अच्छा लगता है। उन्होंने मेरा बहुत सहयोग किया है। उन्होंने मुझे कभी मना नहीं किया। नए यमुना पुल पर जब वीडियो बनाने के बाद काफी चर्चा हुई। इसके बाद मैंने कमरा बदल दिया था। लेकिन अब एक जगह ही रहेंगे। खुशी का कई वीडियो आया था सामने
खुशी सिंह मौर्य ने कभी सड़क के डिवाइडर पर चढ़कर तो कभी बाजार में वीडियो बनाया। साथ ही माघ मेले में भी डांस का वीडियो बनाया। पुलिस कार्रवाई के डर से मांगी थी माफी
नए यमुना पुल की रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाने के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने खुशी सिंह मौर्य के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। हालांकि खुशी ने इस मामले में अपनी एक वीडियो माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद से वह नए यमुना पुल पर दोबारा वीडियो बनाने नहीं पहुंची। – अब जानिए शादी के बाद खुशी ने क्या कहा
खुशी सिंह मौर्य ने कहा- दो साल पहले करन ने मांग में सिंदूर भरकर अपनी पत्नी मान लिया था। लेकिन हमने कोई रीति रिवाज से से शादी नहीं की थी। इसके बाद हमने कहा कि माघ मेला शुरू हुआ है। इसके बाद हम लोग सोमेश्वर महादेव मंदिर में पूरे रीति रिवाज से शादी कर ली है। वहीं करन ने कहा कि मुझे काफी खुशी हो रही है। इसके बाद हम अपनी लाइफ को काफी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। अभी तक हमारी लाइफ इतनी अच्छी नहीं चल रही थी। कोशिश करेंगे कि अब हम साथ रहे। अपनी लाइफ को आगे बढ़ाएं और कामयाबी की ओर जाएं। बहुत जल्द हम कुछ बड़ा करने वाले है। हमारी एक मूवी में भी आने वाले है। एक शॉर्ट फिल्म बहुत जल्द आने वाली है। ————————–
ये खबर भी पढ़ें…
कानपुर में बक्से में 45 मिनट बंद रहा बॉयफ्रेंड; घर में चाची आईं तो ताला लगाया; पुलिस ने लड़के को बाहर निकाला कानपुर में लड़की का बॉयफ्रेंड बक्से के अंदर 45 मिनट तक बंद रहा। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इसी बीच लड़की की चाची घर पहुंच गईं। शक होने पर चाची ने दरवाजा खटखटाया, तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को बक्से में छिपा दिया। फिर बाहर से ताला लगा दिया। पढ़िए पूरी खबर