लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय हिंदू सनातनी सेना का विरोध प्रदर्शन। UGC के विरोध में हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया साथी ही प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल हिंदू के नेतृत्व में जमा हुए सदस्यों ने जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राहुल हिंदू ने कहा कि UGC को हटाने की लड़ाई हम लोग लड़ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल हिंदू ने कहा कि UGC बहुत खतरनाक है। सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि जो सरकार अपने आप को सनातनी बताती है वह हिंदू विरोधी कानून लेकर आ रही है। UGC एक्ट हम लोगों को स्वीकार नहीं है ,और न भविष्य में करेंगे इसके खिलाफ आंदोलन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि ये सरकार UGC जैसे काले कानून को लाकर हमारे सनातन समाज को दो भागो में बाटने का काम कर रही है। ये UGG कानून आने वाले भविष्य में हमारे विश्वविद्यालयो से ही क्रान्तिकारी ज्वाला बनकर हमारे सनातन समाज को चकनाचूर करने का काम करेगा। हमारे विद्यालयो में समानता का भाव होता रहा है अभी तक सिर्फ सीटों के नाम पर हमारे सनातनी समाज को विभाजित किया जाता था अब UGC के तहत छात्रो मे आपसी सामंजस्य एवं छात्र एकता को तोडने का काम होगा। राहुल ने कहा कि सरकार ने राम के नाम का सहारा लेकर पूरे भारत देश के सनातनियो को ठगने का काम किया है। हमारे सनातन धर्म की धर्म ध्वजा कहे जाने वाले शंकराचार्य जिनको सनातन धर्म की संस्कृति में शिव का अंश माना जाता ऐसे स्वामी का अपना किया गया उनके शिष्यो की शिखा पकड़कर खींचा गया, वस्त्र हरण करने का काम किया गया। अगर ऐसे ही यह सरकार करती रही तो आने वाला भविष्य में अच्छा नहीं होगा। अगर UGC एक्ट नहीं हटाया गया तो सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।