गोरखपुर के खत्री सभा की ओर से शनिवार को जटाशंकर गुरुद्वारे में संस्था की 125वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी के साथ गोरखपुर के नए कार्यकारणी सदस्यों के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, संरक्षक ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बी.के. पारुल, सरदार जसपाल सिंह, अध्यक्ष सुभाष सेठी, उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अमित खत्री,डॉ. आर डी मुखीजा और जगनैन सिंह ‘नीटू’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अमित खत्री ने खत्री सभा गोरखपुर के इतिहास और सामाजिक योगदान बताते हुए संस्था का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि खत्री सभा बीते 125 वर्षों से समाजसेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली संस्था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगनैन सिंह ‘नीटू’ ने कहा कि खत्री सभा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली संस्था है और भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज एक जुट हो और अपने समाज के लिए एक जुटता का परिचय दे। युवा करें समाज सेवा में भागीदारी संरक्षक बी.के. पारुल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खत्री सभा ने सेवा, समर्पण और संगठन की मिसाल कायम की है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। देश भक्ति को दिखाते हुए नन्हें बच्चों ने सैनिक का रूप धारण कर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि खत्री सभा जैसी संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। समाजसेवियों का सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। 125 वर्षों की यात्रा किसी भी संस्था के लिए गौरव की बात वहीं डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि 125 वर्षों की यात्रा किसी भी संस्था के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है जिसमें मैं मानती हूं कि खत्री सभा का योगदान अनुकरणीय होना चाहिए। बेहतरीन कार्य करने वालों को मिला सम्मान इस अवसर पर खत्री सभा गोरखपुर की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अर्जुन कोहली, डॉ. संजीव गुलाटी, डॉक्टर दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, नीलू रेखा आनंद , निर्मल सहानी, दिलजीत कौर, मनमोहन सिंह लाडे, राजेंद्र सिंह और जगनैन सिंह ‘नीटू’ ,शामिल रहे।