बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के फतेपुर जादौन गांव में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक उर्फ दिनेश (पुत्र सोहनलाल) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता सोहनलाल ने बताया कि दीपक उर्फ दिनेश एक पैर से दिव्यांग था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था। वह घर में सबसे बड़ा था और उसके एक भाई और एक बहन भी हैं। सोहनलाल के अनुसार दीपक रोजाना काम पर जाता था और अपने बड़े भाई के मकान में सोता था। हालांकि, कुछ समय से वह काम पर नहीं जा रहा था और लगातार नशे का सेवन कर रहा था। शनिवार को दीपक घर से खाना खाकर अपने बड़े भाई के मकान में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दीपक उर्फ दिनेश पंखे से अपने गले में मफलर बांधकर लटका हुआ मिला। परिवार ने तुरंत चोला थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।