आजमगढ़ के SPRA सहित पांच पुलिसकर्मियों को मिलेगा DGP सम्मान:सबसे अधिक मोबाइल रिकवर करने पर SP ग्रामीण चिराग को मिलेगा सम्मान, SSP रीडर का भी सम्मान

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित पांच पुलिस कर्मियों को DGP सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन को उनके कर्तव्य निष्ठा समर्पण और शौर्य पूर्ण सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मोबाइल फोन बरामद किया था। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश में भी चिराग जैन को सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के रीडर राजेंद्र कुमार मिश्रा को उनकी सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के पवई थाने के प्रभारी राकेश कुमार सिंह को भी पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही जिले के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के सभी पुलिस कर्मियों को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी हैं। दो आरक्षियों को भी मिलेगा सम्मान जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन को जहां उनके शौर्य पूर्ण और सारणी कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं जिले के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विक्रम सिंह और साइबर सेल में तैनात आरक्षी राहुल सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। निश्चित रूप से सम्मानित होने वाले जिले के पुलिस कर्मियों के लिए यह गौरव की बात है।