मुरादाबाद के कुंदरकी में डिंगरपुर रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गांव मझोली के पास हुआ दंपती मझोली वाली गागन में किराए पर रहते थे। वे सैफीनी क्षेत्र के सागरपुर में ज्योति की बहन के घर जा रहे थे, तभी गांव मझोली के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए अंकित, मेलकपुर माफी निवासी राजकुमार का पुत्र था और मुरादाबाद की एक फैक्ट्री में लकड़ी का काम करता था। उसकी शादी को अभी पांच माह ही हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने और तेज गति से वाहन चलाने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। उन्होंने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है।