वाराणसी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (महानगर) इकाई ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं व कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। यात्रा में तिरंगा लेकर चलते युवाओं के साथ गोमाता को भी शामिल किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और भारत की सनातन परंपराओं से जोड़ना बताया गया। साथ ही आयोजन में युवाओं में देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया। रविवार को गोमाता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। काशी नगर के मुख्य मार्गों पर निकली यात्रा में हिंदुत्व, भारतीयता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे गोलघर गोशाला से कियागया। जो गोलघर बुलानाला, चौक, बांसफाटक एवं गोदौलिया होते हुए चितरंजन पार्क, दशाश्वमेध पर भव्य समापन के साथ संपन्न हुई। यह यात्रा जनजागरण के साथ संस्कारों के प्रति प्रेरणादायक रही। यात्रा मार्ग में देशभक्ति नारों, तिरंगे झंडों एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस दौरान उदयराज सिंह, शैलेश गुप्ता, भाजयुमो महानगर महामंत्री ओम तिवारी, अतुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल, इंद्रजीत गुप्ता, अनंत राज, नितेश अग्रहरि, सतीश अग्रहरि, सतीश केसरी, शुभम् जोशी, अभिषेक अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, कमल चौबे, रोहित यादव, तिरुपति मिश्रा शामिल रहे।