झांसी में सोमवार को एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका अपने ननदोई से अफेयर चल रहा था। ननदोई झांसी में ही रेलवे में नौकरी करता है। अफेयर के दौरान ननदोई ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर महिला पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगा। जिस समय महिला फंदे से लटकी, उसके बच्चे दूसरे कमरे थे। जैसे ही बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देखा, तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद चाकू से दुपट्टा काटकर महिला को नीचे उतारा गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 12 साल पहले हुई थी शादी
महिला की पहचान रीना परिहार (32) के रूप में हुई है। रीना की शादी 13 जनवरी, 2013 को नंदनपुरा में रहने वाले मोहन परिहार से हुई थी। दोनों के दो बेटे- 12 साल का आदी और 8 साल का लल्ला) हैं। रीना का पति मोहन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। चाचा बोले- 2 साल से रीना और उसके ननदोई में अफेयर था
महोबा के हैवतपुरा खंगारन गांव में रीना के चाचा भागीरथ परिहार रहते हैं। वह भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। भागीरथ ने बताया- राना और मोहन की शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मोहन के जीजा का भाई हरेंद्र रेलवे में नौकरी करता है। उसकी पोस्टिंग झांसी में है। इसलिए हरेंद्र का मोहन के घर आना-जाना शुरू हो गया था। करीब 2 साल पहले रीना और हरेंद्र के बीच अफेयर हो गया। रीना भी उनसे मिलने लगी। इसी दौरान हरेंद्र ने रीना के अश्लील वीडियो बना लिए थे। पति से होता था झगड़ा
चाचा ने बताया- कुछ दिनों बाद रीना के अफेयर के बारे में उसके पति मोहन को पता चल गया था। हमने रीना को कई बार समझाया। वह हरेंद्र से ब्रेकअप करना चाहती थी। लेकिन, हरेंद्र वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। वह रीना पर पति से तलाक लेने का दबाव डालता रहा। इस वजह से रीना लगातार परेशान रहती थी। उधर, मोहन ने पत्नी रीना से हरेंद्र से दूर रहने को कह रहा था। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो मोहन तलाक के कागज ले आया। इसी के चलते सोमवार सुबह भी रीना का मोहन से झगड़ा हुआ था। इसके बाद जब मोहन ड्यूटी चला गया, तब रीना ने आत्महत्या कर ली। चाचा ने कहा कि हरेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। पति की प्रॉपर्टी दोनों बच्चों के नाम की जाए और आधा वेतन भी उनको दिया जाएगा, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। भाई बोला- हरेंद्र की धमकी से परेशान होकर रीना ने की आत्महत्या
मृतका के भाई राजू ने बताया- मेरी बहन ने हरेंद्र से परेशान होकर सुसाइड किया है। हम लोग चाहते हैं कि पुलिस हरेंद्र को पकड़े। लेकिन, उसका मोबाइल बंद आ रहा है। मेरे छोटे भाई संदीप की 4 फरवरी को शादी है। घर में खुशी का माहौल था। सोमवार को मैं रीना को लेने झांसी आने वाला था। लेकिन, सुबह हमें सूचना मिली कि बहन ने फांसी लगा ली है। वहीं, रीना के जेठ प्रदीप परिहार ने बताया- रीना अपने परिवार के साथ बह्मनगर में किराए के कमरे में रह रही थी। हम लोग नंदनपुरा वाले मकान में रहते हैं। सोमवार सुबह मोहन ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद रीना ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया- महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ———— ये भी पढ़ें- कानपुर में टीचर ने गला रेतकर छात्र की हत्या की:स्कूल के पास मिलने बुलाया, मौत से पहले हत्यारे का नाम बताया कानपुर देहात में टीचर ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने के लिए स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। पढ़िए पूरी खबर….