मऊ में BJP जिला उपाध्यक्ष समेत 3 नेताओं पर FIR:पीड़िता पर यौन शोषण मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप

मऊ में डूडा में कार्यरत एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाया था। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच सोमवार को युवती ने 3 भाजपा नेताओं पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे भाजपा नेता युवती के घर में बैठकर समझौते की बात करके नजर आ रहे है।
युवती का साफ कहना है कि अंकित सिंह उससे शादी करे या फिर जेल जाए। वह मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप में 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गई है। पढ़िए पूरा मामला… पीड़िता की शिकायत पर 23 जनवरी को थाना सरायलखंसी में यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता का आरोप है कि अंकित सिंह के जेल जाने के बाद भाजपा के कुछ स्थानीय नेता उसके घर पहुंचे और उस पर मुकदमा वापस लेने व समझौते का दबाव बनाने लगे। इस दौरान पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई। पीड़िता की तहरीर और वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ पन्नू, कन्हैया तिवारी और हिमांशु राय शामिल हैं। 3 साल से अंकित सिंह से प्रेम संबंध भीटी क्षेत्र में रहने वाली युवती नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में कार्यरत है। बीते शुक्रवार को युवती ने चंदौली के गौरारी गांव निवासी युवक अंकित सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। युवती का कहना है कि अंकित ने वर्ष 2023 में उससे शादी का वादा करके संबंध बनाया। फिर युवती का अन्य लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाकर शादी से मुकर गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पीड़िता जब डूडा विभाग में संविदा पर कार्यरत थी, तब उसके सहकर्मी अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस संबंध में अभियोग दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा अब एक और तहरीर दी गई है, जिसमें तीन लोगों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये भी पढ़ें…. 9 दिन से शिविर नहीं गए, वैनिटी-वैन शंकराचार्य का घर:लग्जरी सुविधाओं से लैस, वॉशरूम से लेकर बेड तक प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद जारी है। पिछले 9 दिनों से शंकराचार्य ने अपने शिविर में प्रवेश नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनसे माफी नहीं मांगता, ससम्मान मौनी अमावस्या वाला स्नान नहीं करवाता, तब तक वह शिविर के बाहर ही रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर