प्रगति शाखा ने गणतंत्र दिवस पर बांटी व्हीलचेयर:दो दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा, मंजू सिंह के मार्गदर्शन में सेवा कार्य

भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रगति शाखा ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान कीं। यह सेवा कार्य शाखा संस्थापिका मंजू सिंह के मार्गदर्शन में 26 जनवरी 2026 को गोमतीनगर स्थित विनयखंड-5, मकान संख्या 72 में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रांतीय गतिविधि संयोजक एस.पी तिवारी ने अपने हाथों से दोनों बच्चों को व्हीलचेयर सौंपीं। शाखा संस्थापिका मंजू सिंह ने बताया कि नववर्ष पर भीषण ठंड में बच्चों को जैकेट देने के दौरान उनकी शारीरिक स्थिति देखकर सदस्यों ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। इस पहल के लिए दो दानदाताओं ने तुरंत सहयोग किया। दो व्हीलचेयर दान की प्रगति शाखा की सदस्य सुधा शुक्ला ने एक व्हीलचेयर दान की। दूसरी व्हीलचेयर मानसरोवर शाखा के सहयोग से, प्रांतीय गतिविधि संयोजक एस.पी तिवारी के निर्देशन में उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सीए सुनील कुमार दास, डॉ. चित्रा सक्सेना, एसके द्विवेदी, मानसरोवर शाखा से एसपी तिवारी, माधुरी तिवारी, गोपाल सक्सेना, डॉ. मीनू सक्सेना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रगति शाखा से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, साधना सिंह, प्रमोद कुमार राय, बीना त्रिवेदी, सुधा द्विवेदी, शशि वर्मा, रीता रस्तोगी, संतोष सक्सेना और अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।