लखनऊ के वृंदावन योजना, सेक्टर-9 में इनर व्हील क्लब वृंदावन ने एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लाभार्थियों को बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। उन्होंने कि ऐसे कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होते हैं। 150 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया शिविर में डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अमरीश कुमार, डॉ. सौंद्रिका यादव, डॉ. सविता सिंह, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. रौशन पटेल और डॉ. अमित वर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। कुल 150 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की सचिव साधना गुप्ता, इनर व्हील अभ्युदय की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह, दीपांजली गोर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।