लखनऊ के उत्सव पार्क में गणतंत्र दिवस समारोह:जनकल्याण समिति विशाल खंड-3 ने किया आयोजन

लखनऊ के उत्सव पार्क में जनकल्याण समिति विशाल खंड-3 की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया । यह आयोजन समिति अध्यक्ष नगीना प्रसाद की अध्यक्षता में और सचिव बीएल तिवारी के संचालन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री, पार्षद रामकृष्ण यादव, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष राकेश त्यागी और डॉ. अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। इन गणमान्य व्यक्तियों ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व और संविधान की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। समारोह में कैलाश शर्मा, नगीना प्रसाद और कुंदन लाल शुक्ल ने देशभक्ति गीत और काव्य प्रस्तुत किए। संगठन सचिव जीपी नारायण, जेएन सिंह, करुणेश शुक्ल सहित विशाल खंड-3 के बड़ी संख्या में निवासी इस अवसर पर मौजूद रहे।