यूपी में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है। अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बुधवार को बारिश हुई है। लखनऊ-कन्नौज में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। संभल में कक्षा 8 तक और सिद्धार्थनगर में कक्षा 12 तक के स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20-30 की स्पीड में हवाएं चलेंगी। बारिश से पारा 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश में बलिया सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की बात करें तो 15 जिलों में बारिश हुई। कल देर शाम 8 जिलों में ओले भी गिरे। इसमें मुरादाबाद, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हाथरस, सहारनपुर और अमरोहा हैं। नोएडा में सबसे ज्यादा आधे घंटे तक ओले गिरे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तर भारत में इस समय पश्चिमी हवाओं का असर बना है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्र सक्रिय है। ऊंचाई पर तेज पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी चल रही है। 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है, जिससे आगे मौसम और बिगड़ेगा। बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम की तस्वीरें देखिए- बड़े शहरों के हाल जानिए अब बाकी शहरों की बात दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ा
पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान बढ़ा है। खासकर मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे ज्यादा तापमान अयोध्या में 26 डिग्री रहा। रात के तापमान में गोरखपुर मंडल के जिलों में अच्छी-खासी गिरावट आई, जबकि आगरा और कानपुर मंडल में रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं। अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ———————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि, हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। पढ़ें पूरी खबर